
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बी टाउन में एक बार फिर यह कहकर नए विवाद को हवा दे दी है जिसमें उन्होंने कहा है कि संजू फिल्म में मुझे अप्रोच करने के लिए रणबीर कपूर मेरे घर आए थे। कंगना रनौत एक्टिंग के साथ साथ अपने विवादों के लिए जानी जाती हैं। कंगना वैसे तो अपने विवादों के कारण बॉलीवुड में जानी जाती हैं ऐसे कई विवाद उनके बॉलीवुड में मशहूर हैं। आइये जाानते हैं उनके विवादों के बारे में
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के विवादों
जब कंगना रनौत शुरुआती दौर में बॉलीवुड में संघर्ष कर रहीं थी तो आदित्य पंचोली ओर उनके बीच अफेयर की खबरें थीं धीरे धीरे उनके बीच विवाद बढ़ता गया बात हाथापाई और झगड़े तक पहुंची आखिर लंबे विवाद के बाद मामला शांत हुआ।
कंगना ने इसके बाद नेपोटिज्म को लेकर खासा विवाद खड़ा किया। कंगना ने करण जौहर पर आरोप लगाया कि वह नेपोटिज्म को बढ़ावा देते हैं नए लोगों को चांस ना देकर वह एक्टर किड्स को ही फिल्मों में चांस देते हैं। इसके बाद इस विवाद ने भी खासा तूल पकड़ा। रणबीर कपूर से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक इस विवाद से घिरीं।
कंगना की तरह उनकी बहिन रंगोली भी विवादों को हवा देती हैं उन्होंने आरोप लगाया कि कंगना की पहली फिल्म वो लम्हें की फिल्म स्क्रीनिंग पर महेश भट्ट ने कंगना को अपमानित किया था। इसके बाद बी टाउन में यह विवाद काफी लंबा चला।
यह भी पढ़ें- कंगना रनौत के घर गए थे रणबीर कपूर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
कंगना का एक विवाद तो ऐसा जिसके बाद सभी कंगना रनौत से कतराने लगे। कंगना ने जब ऋतिक ओर खुद के रिलेशन की बातें आम कर दी ओर मामला कोर्ट तक पहुंच गया। कंगना ने एक इंटरव्यू में बिना नाम लिए माई एक्स यानि पूर्व ब्वॉयफ्रेंड बोला था जिसके बाद ऋतिक ने उन पर नाराजगी जाहिर की थी। मामला इतना लंबा तूल पकड़ा गया कि कोर्ट पहुंच गया और जो अब तक जारी है।
इसके अलावा उनकी तुनकमिजाजी, मुंहफट, सीकेट डिस्क्लोजर कर देना और बड़े बड़े स्टार्स के साथ फिल्मों के ऑफर ठुकरा देने के कारण भी बॉलीवुड में उनकी छवि एक बागी की तरह है। इसलिए उनसे ज्यादातर फिल्म मेकर्स और स्टार कन्नी काटते नजर आते हैं।