
अमिताभ बच्चन ने बलबीर सिंह सीनियर को ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी है। साथ ही अपने स्कूल के दिनों को याद किया। अमिताभ बच्चन ने बलबीर सिंह सीनियर की तस्वीर साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, उनकी प्रतिभा और हॉकी के मैदान पर उनकी उपलब्धियां मेरे स्कूल के दिनों में 1948 के बाद से एक महान बात थी।
भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का निधन हो गया है। सोमवार को बलबीर सिंह सीनियर ने आखिरी सांस ली। बीते कुछ दिनों से वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। हॉकी ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर ने भारत का कई मौकों पर नाम रोशन किया था। उनके नाम कई एतिहासिक हॉकी मैच और रिकॉर्ड रहे थे। बलबीर सिंह सीनियर को बॉलीलुड के सितारों ने भी श्रद्धांजलि दी है।
अमिताभ बच्चन ने बलबीर सिंह सीनियर की तस्वीर साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, उनकी प्रतिभा और हॉकी के मैदान पर उनकी उपलब्धियां मेरे स्कूल के दिनों में 1948 के बाद से एक महान बात थी।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बलबीर सिंह सीनियर को ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी है। साथ ही अपने स्कूल के दिनों को याद किया। अमिताभ बच्चन ने बलबीर सिंह सीनियर की तस्वीर साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, दिग्गज बलबीर सिंह सीनियर का निधन हो गया। उनकी प्रतिभा और हॉकी के मैदान पर उनकी उपलब्धियां मेरे स्कूल के दिनों में 1948 के बाद से एक महान बात थी। एक शानदार चैंपियन और भारत का गौरव।
अमिताभ बच्चन ने बलबीर सिंह सीनियर को ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी है।
अभिनेता अक्षय कुमार ने बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। अभिनेता ने ट्विटर पर बलबीर सिंह सीनियर के साथ अपनी एक मुलाकात को याद किया। अक्षय कुमार ने उनके साथ अपनी एक मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, बलबीर सिंह सीनियर के निधन के बारे में अचानक से पता चला। अतीत में उनसे मिलने का सौभाग्य मिला है। वह शानदार शख्सियत थे। उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं हैं।