भारतीय जनता पार्टी में बूथ का कार्यकर्ता ही सर्वोपरि : भागीरथ चौधरी

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी

अलवर। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के अंतर्गत जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में संगठन पर्व कार्यशाला का आयोजन अंबेडकर नगर स्थित जिला कार्यालय पर किया गया कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी उपस्थित रहे कार्यशाला को संबोधित करते हुए भागीरथ चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक पार्टी के साथ- एक विचारधारा भी है इस विचारधारा के अंतर्गत पार्टी का कार्यकर्ता ही उसका सबसे मजबूत आधार है सितंबर माह से पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिक सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया इसके पश्चात सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया गया जो 30 नवंबर तक जारी रहेगा।

सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 200 प्राथमिक सदस्य बनाये गए 50 प्राथमिक सदस्य बनाने वाला कार्यकर्ता ही सक्रिय सदस्य बनने हेतु योग्य है प्रत्येक बूथ पर काम से कम दो सक्रिय सदस्य होना आवश्यक है प्रदेश पदाधिकारी विष्णु चेतानी मैं अपने संबोधन में कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है और लोकतंत्र में विश्वास करती है सदस्यता अभियान के पश्चात पार्टी में संगठन चुनाव होंगे पार्टी के अंदर संगठन के सभी चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से पूर्ण किए जाते हैं और यह प्रक्रिया सदैव अनवरत जारी रहेगी जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने अपने संबोधन में बताया कि हम सब कार्यकर्ताओं के लिए यह गर्व और गौरव का विषय है कि देश का नेतृत्व विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के हाथ में है।

राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार है जो विकास के नए-नए आयाम स्थापित कर रही है राजस्थान को अब अपराध व घोटालों से मुक्त विकसित राज्य की श्रेणी में लाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है कार्यशाला के अंतर्गत केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की तरफ से जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी का स्वागत किया गया कार्यशाला को पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, संजय सिंह नरूका, इंद्रजीत सिंह,पूर्व विधायक जयराम जाटव, बीपी सारस्वत ने भी संबोधित किया।

कार्यशाला में अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती, टोली संयोजक के जी खंडेलवाल, दिगंबर सैनी, सदस्यता अभियान जिला संयोजक हरिशंकर खंडेलवाल,जिला महामंत्री राम अवतार चौधरी, गोवर्धन सिंह सोदिया,उपाध्यक्ष सुभाष दायमा,हरीश यादव, देशराज वर्मा, हरिओम कटारा,जिलाकोषाध्यक्ष प्रदीप जैन, जिला मंत्री मीना सैनी, अभिराम दीक्षित, जिला प्रवक्ता एडवोकेट जितेंद्र शर्मा, हुकुम फागणा, नरेश धानावत, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष तरुण जैन, किसान मोर्चा जिला संयोजक जितेंद्र राठौर,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इब्राहिम खान, मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान, रवि यादव, मुकेश चौधरी, राजेंद्र मिश्र, रमेश ओड, रवि सनातनी, बनवारी लाल मीणा, राहुल दीक्षित, बनवारी पटेल, बादल सेन, राम सिंह दिनकर, नरपत सिंह राजपूत, शिवचरण स्वास्थ्य बालकिशन जैन, सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।