आखिर प्रेमी ने क्यों दी बार तुड़वा दी प्रेमिका की शादी… पढ़ें

265
प्रेमिका

प्रेमिका से शादी के लिए फिर पंचायत ने लिया ये फैसला

छपरा। एक व्यक्ति अपनी प्रेमिका की शादी होने से इतना परेशान हुआ कि उसने प्रेमिका को पाने के लिए उसकी शादी तोड़ने का फैसला कर लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि प्रेमी ने अपनी विवाहित प्रेमिका की शादी तोड़ने का काम एक बार ही नहीं बल्कि दो बार किया। प्रेमी के अनुसार वह अपने प्यार को भुला नहीं पा रहा था, यही कारण रहा कि वह बार-बार ऐसा कदम उठाने को मजबूर था। मामला बिहार के सारण जले के पानापुर प्रखंड का है। सिरफिरे प्रेमी की यह करतूत प्रेमिका पर भारी पड़ रही है। शख्स ने बताया कि उसने अपने प्यार को पाने के लिए इस तरह का कदम उठाया। आपको बता दें कि एक युवक सारण जिले के पानापुर प्रखंड में अपने नानीगांव में रहता था और उसी गांव में उसकी प्रेमिका भी रहती थी। एक दिन दोनों की मुलाकात होती है, फिर दोनों में बात बढ़ गई और एक-दूसरे को प्रपोज कर दिया। इसके बाद दोनों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया और दोनों के बीच प्यार भी गहरा होता गया। कहते हैं ने प्यार और इश्क छुपता नहीं है। यह मामला भी कुछ इसी तरह का था। लड़की के पिता को भनक लगी और उसने लड़की की शादी कहीं दूसर जगह तय कर दी और कुछ दिन बाद शादी भी कर दी। युवक को इस बात की भनक लगा तो वह परेशान हो गया। वह किसी न किसी तरह से लड़की को पाने की कोशिश करने लगा। शख्स लड़की के ससुराल पहुंच गया इस बात का पता चलते ही शख्स सीधे लड़की के ससुराल पहुंच गया। वहां कुछ ऐसी आपत्तिजनक बात कह दी कि ससुराल से प्रेमिका को निकाल दिया गया। वह मायके आ गई। समाज के तानों से बचने के लिए युवती के पिता ने बेटी की दूसरी शादी गोपालगंज जिले में कर दी। एक बार फिर प्रेमी को पता चला तो वह आगबबूला हो गया। वह फिर युवती के ससुराल पहुंच गया। वहां जाकर उसने सबको जान से मारने की धमकी दे डाली। इससे ससुरालवाले डर गए और प्रेमिका को उसके मायके पहुंचा दिया।

पंचायत ने करवा दी प्रेमी से शादी

सिरफिरे युवक की हरकतों से प्रेमिका भी काफी परेशान हो गई। वह पिता के साथ युवक के गांव पहुंची। वहां पंचायती के दौरान प्रेमी ने उसे पत्नी के रूप में स्वीकार किया। दोनों की शादी मंदिर में करा दी गई।

यह भी पढ़ें…आज तय होंगे ईडी के अधिकार… जाने क्या होंगे?