3 सितम्बर को होगा ब्राह्मण महासंगम

ब्राह्मण महासंगम
ब्राह्मण महासंगम

कल फरसे के साथ ब्राह्मण महिलायें लेंगी शपथ

जयपुर। आगामी 3 सितम्बर को होने वाले ब्राह्मण महासंगम के लिये रविवार को एमआई रोड स्थित राजस्थान चैम्बर भवन में सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा फरसे के साथ शपथ लेंगी। राष्ट्रीय महामंत्री सविता शर्मा ने बताया कि महासंगम को सफल बनाने के लिये महिला प्रकोष्ठ ने अनेका अनेक कार्यक्रम हाथ में लिये हैं। इस महिला सम्मेलन में अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की जायेंगी। इसके लिये जयपुर शहर और प्रदेश की कार्यकारिणी को आमंत्रित किया गया है, जिसमें महिलाएं अपने विचार व्यक्त करेंगी। इस अवसर पर भगवान परशुराम के प्रतीक चिन्ह फरसे के साथ महिलाएं शपथ लेंगी कि ब्राह्मण महासंगम को सफल बनाएं।

यह भी पढ़ें : सी20 शिखर सम्मेलन का आगाज 29 जुलाई को जयपुर में