ब्राह्मण महापंचायत की वर्षगाठ पर ब्राह्मण पदाधिकारियों का किया सम्मान

ब्राह्मण पदाधिकारियों का किया सम्मान
ब्राह्मण पदाधिकारियों का किया सम्मान
  • तिलक होली अभियान का पोस्टर विमोचन का हुआ विमोचन

जयपुर। हम शुरुआत घर से ही करेंगे। फिर गली-मोहल्ले में लोगों को अवेयर करेंगे और इस तरह पूरे जयपुर और प्रदेश को तिलक होली के लिए जागरुक किया जाएगा। इसका आगाज हो चुका है इस मुहिम में सेलिब्रिटी से लेकर जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जा रहा है।

यह कहना था ब्राह्मण महापंचायत की वर्षगांठ पर ब्रह्म शक्ति संघ के पदाधिकारियों का, जिन्होंने तिलक होली के पोस्टर का विमोचन किया। साथ ही विभिन्न ब्राह्मण संगठनों का सम्मान समारोह भी ब्रह्म शक्ति संघ के द्वारा किया गया, जिसमें तिलक होली अभियान व सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल द्विवेदी ने तिलक होली के लिए पोस्टर विमोचन किया।

जलाश्य कम हो गए, आबादी बढ़ गई-

ब्रह्म शक्ति संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल द्विवेदी ने बताया, कि उद्देश्य होली पर पानी की बर्बादी को रोकने का है। गुलाल से तिलक लगाकर होली खेलने को प्रेरित करना है।

1 वर्ष पूर्व आयोजित ब्राह्मण महापंचायत के आयोजन में ब्रह्म शक्ति संघ की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उसमें विशेष भूमिका निर्वहन करने वाले ब्राह्मण बंधुओं का सम्मान किया गया।

उन्होंने कहा, कि ऐसा इसलिए भी करना जरूरी है, क्योंकि जलाश्य कम हो गए हैं और आबादी बढ़ती जा रही है। पम्पराओं को बढ़ाना चाहिए, लेकिन प्रेक्टिकल सोचते हुए उसमें कुछ अलग करते हुए तिलक होली जैसी आदतों को अपनाया जा सकता है।

उन्होंने बताया, कि सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रमों के कारण समाज अपना इतिहास बनाता है और भविष्य का निर्माण करता है। ऐसे कार्यक्रम में लाखों की संख्या में समाज बंधु जब इकट्ठे होते हैं तो उसके पीछे समाज की जमीनी कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका होती है।

ऐसे कार्यक्रम के बाद राजस्थान भाजपा को ब्राह्मण प्रदेश अध्यक्ष मिला व राजस्थान प्रदेश को ब्राह्मण मुख्यमंत्री मिला। आगामी समय में ऐसी एक विशाल महापंचायत ब्रह्म शक्ति संघ आयोजित करेगा। वहीं संघ संयोजक सुनील मुदगल ने बताया, कि ब्राह्मण महापंचायत में जिन कार्यकर्ताओं ने अपनी विशेष भूमिका निभाई संघ द्वारा उनको सम्मानित किया गया।

इस मौके पर ब्रह्म शक्ति संघ के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट राजेंद्र शर्मा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री बबीता शर्मा, जयपुर जिला अध्यक्ष कुलदीप सिरोलिया, युवा ब्राह्मण नेता साहिल शर्मा, आशीष हाल्दानिया आदि उपस्थित रहे। वहीं विप्र महासभा अध्यक्ष सुनील उदिया, परशुराम सेना अध्यक्ष एडवोकेट अनिल चतुर्वेदी, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण सभा अध्यक्ष पंकज जोशी को सम्मानित किया गया।