* नीतीश कुमार और अमित शाह की मुलाकात से बिहार चुनावी हलचल तेज
* शाह ने पटना में भाजपा नेताओं संग की लंबी रणनीतिक बैठक
* डेहरी ऑनसोन और बेगूसराय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे अमित शाह
Amit Shah and Nitish Kumar’s Key: नई दिल्ली। बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक गहमागहमी तेज होती जा रही है। **गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार** और **केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह** के बीच दिल्ली में हुई मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों के अनुसार, यह मीटिंग तकरीबन 20 से 25 मिनट चली, जिसमें आगामी चुनाव की **सीट शेयरिंग और ग्राउंड लेवल प्लानिंग** पर मंथन हुआ।
इससे पहले **बुधवार की रात अमित शाह** पटना पहुंचे थे और भाजपा के सीनियर नेताओं के साथ गहन बैठक की। बैठक में बिहार की **राजनीतिक स्थिति और पार्टी की चुनावी तैयारियों** की समीक्षा की गई। शाह ने नेताओं को निर्देश दिया कि हर बूथ पर **संगठन को मजबूत करें और जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दें**।
गुरुवार को गृह मंत्री का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहा। वह **डेहरी ऑनसोन और बेगूसराय** में कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठकों में शामिल हुए। इन बैठकों में संगठन के ज़मीनी नेताओं, विधायकों और जिलों के प्रभारियों की भी मौजूदगी रही। फोकस रहा **बूथ सशक्तिकरण**, स्थानीय मुद्दों और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों के लिए उत्साहित करना।
भाजपा सूत्रों की मानें तो इस बार शाह की रणनीति में “**माइक्रो लेवल प्लानिंग**” पर खास ध्यान दिया जा रहा है। **नीतीश कुमार से हुई बातचीत** को भी भाजपा-जेडीयू गठबंधन की सुलझती डोर के रूप में देखा जा रहा है। यह मुलाकात बताती है कि दोनों पार्टियां अब चुनावी मोड में पूरी तरह सक्रिय हो चुकी हैं।