जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यह कार्यशाला आगामी ‘हर घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा’ और ‘भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए बुलाई गई थी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अभियान की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के राजस्थान प्रभारी वीडी शर्मा के साथ-साथ कई मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने मिलकर इन राष्ट्रीय पर्वों को सफलतापूर्वक मनाने के लिए रणनीति बनाई।
यह भी पढ़े:रक्षाबंधन पर जयपुर के बाजारों में रौनक, महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा