मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दिल्ली यात्रा आज, केंद्र के मंत्रियों से करेंगे अहम मुलाकातें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं। इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री की यह यात्रा राजस्थान के विकास और केंद्र के साथ समन्वय को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर मानी जा रही है।

संभावित एजेंडा में ये प्रमुख मुद्दे होंगे शामिल:

ऊर्जा संबंधित विषय:

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं, परियोजनाओं और आपूर्ति संबंधी चुनौतियों पर चर्चा कर सकते हैं।

वित्तीय मसले:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ संभावित बैठक में राज्य को मिलने वाली वित्तीय सहायता, बजट संतुलन और केंद्रीय योजनाओं के लिए धन आवंटन जैसे मुद्दों पर बातचीत की संभावना है।

रामजल सेतु लिंक परियोजना (ईआरसीपी):

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को लेकर मुख्यमंत्री सी. आर. पाटिल से मुलाकात कर सकते हैं। यह परियोजना राजस्थान के कई जिलों को पेयजल और सिंचाई सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह दौरा राज्य हित में केंद्र के साथ तालमेल और सहयोग को और मजबूत करने का प्रयास है। विशेष रूप से रामजल सेतु लिंक परियोजना पर चर्चा को लेकर राजस्थान के लाखों किसानों और ग्रामीणों की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।

यह भी पढ़े : 76वां राज्यस्तरीय वन महोत्सव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले – “पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति का मूल तत्व”