श्रावण मास का प्रथम सोमवार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया भगवान शिव का सहस्त्राभिषेक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में विधिवत रूप से भगवान शिव का सहस्त्राभिषेक किया।

मुख्यमंत्री ने सपत्नीक वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। इस दौरान धार्मिक वातावरण में भक्ति भाव से ओतप्रोत आयोजन देखने को मिला।

पूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी व कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का अभिषेक दर्शन किया।

श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना विशेष रूप से पुण्यदायक मानी जाती है। मुख्यमंत्री द्वारा इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से प्रदेशवासियों को आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़े :ईरान के राष्ट्रपति इजरायल के हमले में हुए थे घायल, खुलासा होने से ईरान में मचा हड़कंप