- देशभर के सर्राफा बाजारों में सोना और चांदी दोनों ने ऐतिहासिक स्तर छू लिए हैं। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद से लेकर लखनऊ और जयपुर तक 24 कैरेट सोना 1.12 लाख रूपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ा उछाल देखने को मिला और यह 1.38 लाख रूपए प्रति किलो पर बिक रही है।
Gold and Silver Hit All-Time High in Indian Bullion Market: नई दिल्ली। सोना और चांदी दोनों के रिकॉर्ड दामों ने सर्राफा बाजार में एक नया इतिहास रच दिया है। सोना-चांदी दोनों ही धातुएं अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। कीमतों में जबरदस्त उछाल के चलते निवेशकों और खरीदारों दोनों की नजर बाजार पर टिकी हुई है।
- सोना 24 कैरेट ₹1,12,730 प्रति 10 ग्राम पर, नया शिखर
- चांदी ₹1,38,000 प्रति किलो पहुंची, ऑल टाइम हाई
- सर्राफा बाजार दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, लखनऊ समेत सभी बड़े शहरों में तेजी
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 1,12,730 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,03,350 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,12,580 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,03,200 रुपये के स्तर पर बिक रहा है।
यह भी पढ़ें: एयर इंडिया पर यात्री ने लगाया बड़ा आरोप: एयरपॉड्स स्टाफ ने किए गायब!
चांदी भी इस बार पीछे नहीं रही। दिल्ली में इसकी कीमत 1,38,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। कीमत में यह उछाल लगभग 5,000 रूपए प्रति किलो का रहा है।
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,12,630 रूपए और 22 कैरेट सोना 1,03,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। इसी तरह चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,12,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,03,200 रुपये पर कारोबार करता दिखा।
उत्तर भारत के शहरों में भी तेजी साफ नजर आई। लखनऊ और जयपुर दोनों जगहों पर 24 कैरेट सोना 1,12,730 रूपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,03,350 रूपए पर बिका। वहीं पटना में 24 कैरेट सोना 1,12,630 रूपए और 22 कैरेट सोना 1,03,250 रूपए पर दर्ज हुआ।
दक्षिण और पूर्वी राज्यों में भी यही रुझान देखने को मिला। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना 1,12,580 रूपए और 22 कैरेट सोना 1,03,200 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।