मुख्यमंत्री आवास पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बाँधी राखी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी पत्नी के साथ आज मुख्यमंत्री आवास पर जयपुर भाजपा के रिद्धि-सिद्धि और मानसरोवर मंडल की महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान, महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से स्नेहपूर्ण संवाद किया और उन्हें राखी बाँधी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी महिला कार्यकर्ताओं को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के आवास पर आयोजित किया गया, जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर पर्व की खुशियाँ बाँटीं।

यह भी पढ़े :40 साल बाद दुर्लभ शुभ संयोग में मनेगा रक्षाबंधन, भद्रा मुक्त होगा पर्व