264 करोड़ रूपए की लागत से बना पुल उद्घाटन के 29 दिन बाद ही बहा

पुल का 20 फीट हिस्सा बहा, तेजस्वी का ट्वीट-खबरदार! किसी ने इसे भ्रष्टाचार कहा तो

पटना। बिहार में गोपालगंज के बैकुंठपुर में एक पुल उद्घाटन के 29 दिन बाद ही बह गया। यह पुल गंडक की सहायक नदी सोती पर बनाया गया था और 16 जून को इसका उद्घाटन किया गया था।

इसकी लागत करीब 264 करोड़ रुपए बताई जा रही है। बारिश के चलते गंडक नदी उफान पर है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने इसे भ्रष्टाचार का मामला बताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है।

कंस्ट्रक्शन कंपनी ने लापरवाही की

बताया गया कि महासेतु की सड़क पर बने इस छोटे पुल के निर्माण के समय सोती के दोनों किनारे बोल्डर पिचिंग नहीं की गई। इससे मुख्य सड़क पानी का दबाव नहीं सह सकी और सिर्फ छह घंटे में 15 मीटर चौड़ी सड़क 20 फीट की लंबाई में कट कर बह गई।

यह भी पढ़ें-प्रधानमंत्री ने आचार्य श्री पुरुषोत्तमप्रियदासजी स्वामीश्री महाराज के निधन पर व्यक्त किया शोक

एसएच 90 को एसएच 27 से जोड़ता है यह रास्ता

1440 मीटर लंबे और 15 मीटर चौड़ाई वाले इस पुल को बनाने में 8 साल लगे। यह गोपालगंज-पूर्वी चंपारण को जोड़ता है। दोनों जिलों को जोडऩ के लिए 15 मीटर चौड़ा और 9.7 किमी लंबा एप्रोच रोड भी बनाया गया है।