बारातियों से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत, 19 घायल

दौसा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बारात से भरी एक निजी बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं, 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृत महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

जानकारी अनुसार, सभी लोग एक निजी बस से जा रहे थे। इस दौरान सिविल लाइंस के पास गाय को बचाने के चक्कर में निजी बस पलट गई। जिसमें करीब 19 लोग घायल हो गए। इनमें से एक महिला सना खान ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जिसके बाद एसडीएम पुष्कर मित्तल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल लोगों के हालत का जायजा लिया।

निजी बस गाजियाबाद से दौसा के रास्ते कोटपूतली जा रही थी आ रही थी। जिसमें कुछ लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद कोतवाली थाना प्रभारी सुगन सिंह भी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- बीकानेर में व्यापारी की हत्या के बाद शहर में तनाव, बीजेपी ने जताया विरोध