
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार चौथे दिन सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम में मामूली तेजी देखी गई। इस गिरावट के बाद, देश के अधिकांश बाजारों में 24 कैरेट सोना ₹1,01,340 से ₹1,01,490 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,890 से ₹93,040 प्रति 10 ग्राम के बीच रही।
सोने के विपरीत, चांदी की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में यह ₹1,16,100 प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।
प्रमुख शहरों में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
शहर 24 कैरेट 22 कैरेट
दिल्ली ₹1,01,490 ₹93,040
मुंबई ₹1,01,340 ₹92,890
अहमदाबाद ₹1,01,390 ₹92,940
चेन्नई ₹1,01,340 ₹92,890
कोलकाता ₹1,01,340 ₹92,890
लखनऊ ₹1,01,490 ₹93,040
पटना ₹1,01,390 ₹92,940
जयपुर ₹1,01,490 ₹93,040
बेंगलुरु ₹1,01,340 ₹92,890
हैदराबाद ₹1,01,340 ₹92,890
भुवनेश्वर ₹1,01,340 ₹92,890