सर्राफा बाजार में चांदी चमकी, सोने के दाम स्थिर

सर्राफा बाजार
सर्राफा बाजार

नई दिल्ली: घरेलू सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमतों में 800 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आज, 24 कैरेट सोना 1,01,180 रुपये से लेकर 1,01,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 92,750 रुपये से लेकर 92,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच है।

सोने के विपरीत, चांदी की कीमतों में तेजी आई है, जिससे यह धातु आज 1,17,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम):

सर्राफा बाजार
सर्राफा बाजार

दिल्ली: 24 कैरेट सोना ₹1,01,330, 22 कैरेट सोना ₹92,900

मुंबई: 24 कैरेट सोना ₹1,01,180, 22 कैरेट सोना ₹92,750

अहमदाबाद: 24 कैरेट सोना ₹1,01,230, 22 कैरेट सोना ₹92,800

चेन्नई: 24 कैरेट सोना ₹1,01,180, 22 कैरेट सोना ₹92,750

कोलकाता: 24 कैरेट सोना ₹1,01,180, 22 कैरेट सोना ₹92,750

लखनऊ: 24 कैरेट सोना ₹1,01,330, 22 कैरेट सोना ₹92,900

पटना: 24 कैरेट सोना ₹1,01,230, 22 कैरेट सोना ₹92,800

जयपुर: 24 कैरेट सोना ₹1,01,330, 22 कैरेट सोना ₹92,900

इनके अलावा, कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा जैसे राज्यों में भी सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया है।

यह भी पढ़े :वॉशर-ड्रायर कॉम्बो की बिक्री बढ़ी, ग्राहक अपना रहे हैं स्मार्ट लॉन्ड्री सॉल्यूशन