हाउसिंग बोर्ड की सम्पत्तियां खरीदने के लिए क्रेताओं में उत्साह बरकरार

राजस्थान आवासन मंडल, rajasthan housing boarad
राजस्थान आवासन मंडल, rajasthan housing boarad

जयपुर। आवासन आयुक्त पवन अरोडा ने बताया कि मलमास में भी आवासन मंडल की सम्पत्तियां खरीदने के लिए क्रेताओं का उत्साह बरकरार है। इस बुधवार नीलामी उत्सव ई-बिड सबमिशन और अपनी दुकान- अपना व्यवसाय योजना में 246 सम्पत्तियां बिकीं, जिससे मंडल को 31 करोड़ 50 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

उन्होंने बताया कि मण्डल की आवासीय व व्यावसायिक सम्पत्तियां मलमास और कोविड-19 महामारी के इस दौर में भी लोगों का आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। इस बुधवार को 221 आवासीय सम्पत्तियां और 25 व्यावसायिक सम्पत्तियां बिकीं।

अरोड़ा ने बताया कि जयपुर वृत्त प्रथम, द्वितीय और तृतीय में 32 सम्पत्तियां बिकी, जिससे मण्डल को 6 करोड़ 67 लाख रूपये का राजस्व मिला, जोधपुर वृत्त प्रथम और द्वितीय में 50 सम्पत्तियां बिकी, जिससे मण्डल को 6 करोड़ 64 लाख रूपये का राजस्व मिला, कोटा वृत्त में 29 सम्पत्तियां बिकी, जिससे मण्डल को 1 करोड़ 82 लाख रूपये का राजस्व मिला, बीकानेर वृत्त में 88 सम्पत्तियां बिकी, जिससे मण्डल को 8 करोड 45 लाख रूपये का राजस्व मिला, उदयपुर वृत्त में 24 सम्पत्तियां बिकी, जिससे मण्डल को 4 करोड़ 68 लाख रूपये का राजस्व मिला और अलवर वृत्त में 23 सम्पत्तियां बिकी, जिससे मण्डल को 3 करोड़ 24 लाख रूपये का राजस्व मिला।