नई दिल्ली। चुनाव आयोग ( इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया) ने राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश और केरल में एक-एक सीटों पर 24 अगस्त को चुनाव होगा। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के नेता उत्तर प्रदेश में बेनी प्रसाद वर्मा के निधन और केरल में लोकतांत्रिक जनता दल के नेता एमपी वीरेंद्र कुमार के निधन के बाद यह सीटें खाली हुई थीं। इन सीटों पर कार्यकाल 2022 तक बचा है।
चुनाव आयोग इन दो सीटों पर उपचुनावों की अधिसूचना 6 अगस्त को जारी करेगा
उत्तर प्रदेश और केरल से राज्यसभा की एक-एक सीट खाली है, जिनका विवरण इस प्रकार है:-
राज्य | सदस्यों का नाम | कारण | रिक्ति की तरीख | कार्यकाल की अवधि |
उत्तर प्रदेश | बेनी प्रसाद वर्मा | निधन | 27.03.2020 | 04.07.2022 |
केरल | एम. पी. वीरेंद्र कुमार | निधन | 28.05.2020 | 02.04.2022 |
बेनी प्रसाद वर्मा का कार्यकाल जुलाई 2022 और वीरेंद्र कुमार का कार्याकाल अप्रैल 2022 तक था। इन दो सीटों पर उपचुनावों की अधिसूचना 6 अगस्त को जारी की जाएगी। 24 अगस्त को चुनाव होगा और मतगणना उसी दिन शाम को होगी। बता दें कि सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा का लखनऊ में 79 वर्ष की उम्र में गत 27 मार्च को निधन हो गया। वहीं 29 मई को एमपी वीरेंद्र कुमार 84 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया था।
क्रम सं. | कार्यक्रम | तिथि |
1 | अधिसूचना जारी होने की तिथि | 06 अगस्त, 2020 (गुरुवार) |
2 | नामांकन करने की अंतिम तिथि | 13 अगस्त, 2020 (गुरुवार) |
3 | नामांकन पत्रों की जांच | 14 अगस्त, 2020 (शुक्रवार) |
4 | नाम वापस लेने की अंतिम तिथि | 17 अगस्त, 2020 अगस्त (सोमवार) |
5 | मतदान की तिथि | 24 अगस्त, 2020 (सोमवार) |
6 | मतदान की अवधि | सुबह 09:00 से शाम 04:00 बजे तक |
7 | मतगणना | 24 अगस्त, 2020 (सोमवार) शाम 05:00 बजे तक |
8 | तिथि जिसके पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जायेगी | 26 अगस्त, 2020 (बुधवार) |
आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्देश दिया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए व्यवस्था बनाते समय कोविड-19 से सम्बंधित रोकथाम के उपायों का पालन किया जायेगा।