ये ट्रिक्स अपनाने से खुशबू से महक जाएंगे आप

परफ्यूम
परफ्यूम

अच्छी खुशबू हर किसी को पसंद आती है। इसके लिए लोग तरह-तरह के परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार आपने नोटिस किया होगा कि परफ्यूम लगाने के कुछ ही देर बाद इसकी महक खत्म हो जाती है। गर्मियों में हर कोई पसीने की स्मेल से छुटकारा पाने के ल?िए परफ्यूम लगाता है। कई बार महंगे परफ्यूम की खुशबू भी लंबे समय तक बरकरार नहीं रह पाती है। ऐसे में एक छोटी सी गलती भी आपको शर्मिंदगी महसूस करा सकती है। आउटफिट हो या ग्लोइंग स्किन, अगर आपकी बॉडी से पसीने की बदबू आ रही है तो आपकी पूरी पर्सनालिटी खराब हो सकती है। ऐसे में कैसा हो अगर महज कुछ टिप्स को अपनाकर आप परफ्यूम की खुशबू को लंबे समय तक बरकरार रख सकते हैं? इगर आप भी परफ्यूम की खुशबू को लॉन्ग लास्टिंग बनाकर रखना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जो परफ्यूम को लंबे टाइम तक टिकाए रखेंगी।

सही जगह पर करें अप्लाई

परफ्यूम
परफ्यूम

परफ्यूम लगाने का सही तरीका जानना बेहद जरूरी होता है। इसे उन जगहों पर लगाएं जहां ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, जैसे कि कलाई, गर्दन, कान के पीछे, कोहनी के अंदरूनी हिस्से और घुटनों के पीछे। यहां खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है।

मॉइश्चराइज्ड स्किन पर स्प्रे करें परफ्यूम

अगर आप चाहते हैं कि आपका परफ्यूम लंबे समय तक टिका रहे तो आपको मॉइश्चराइज्ड स्किन पर ही परफ्यूम लगाना चाहिए। इससे खुशबू लंबे समय तक टिकती है। आप चाहें तो आज ही इस ट्रिक को अपनाकर देख लें।

सीधे कपड़ों पर न लगाएं परफ्यूम

कई लोग परफ्यूम को सीधे कपड़ों पर सप्रे कर लेते हैं। यह गलत तरीका है। इससे खुशबू जल्दी खत्म हो जाती है और कपड़ों पर दाग भी पड़ सकते हैं। परफ्यूम को हमेशा स्किन पर लगाएं, जिससे इसकी सेंट स्किन के साथ मिक्स होकर लंबे समय तक बनी रहे।

शेक न करें परफ्यूम की बोतल

अक्सर आपने देखा होगा कि कई लोग परफ्यूम लगाने से पहले बोतल को कई बार हिला देते हैं। ये तरीका भी बिलकुल गलत है। इसे जहां तक हो सके हिलाएं नहीं। इससे इसकी क्वालिटी बरकरार रहेगी और कई दिनों तक आप इसे इस्तेमाल कर पाएंगे।

परफ्यूम को रगड़ें नहीं

अक्सर लोग परफ्यूम लगाने के बाद कलाईयों को आपस में रगडऩे लगते हैं, लेकिन यह एक गलत आदत है। इससे सेंट की टॉप नोट्स जल्दी खत्म हो जाती हैं और खुशबू ज्यादा समय तक नहीं टिक पाती है।

ध्यान रखें ये बातें

आप जब भी परफ्यूम लगाएं तो अपने चेहरे की स्किन को बचा कर रखें। इससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। आप परफ्यूम लगाने से पहले सही परफ्यूम का चुनाव जरूर करें। क्योंकि कुछ परफ्यूम ऐसे होते हैं, जिनकी खुशबू जल्दी उड़ जाती है।

यह भी पढ़ें : दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन; ‘भारत कुमार’ नाम से थे मशहूर