घर में मौजूद इस पौधे के इस्तेमाल से चमचमा उठाएंगे दांंत, पीलेपन को कहें बाय-बाय

दांतों को पीला होने से कैसे बचाएं
दांतों को पीला होने से कैसे बचाएं

दांतों का पीला होना या गंदा होना आपकी सुंदरता के साथ-साथ आपके हेल्थ के लिए भी घातक है। इससे दांत और मसूड़ों से संबंधित कई समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसका मुख्य कारण होता है गलत तरीके से खान-पान और सही से अपने दांत को साफ नहीं करना। दांतों के पीलेपन को टार्टर कहते हैं जो दांतों को पीला बनाती है। इसलिए टार्टर की सफाई जरूरी है। टार्टर की वजह से गंदगी दांतों और मसूड़ों की जड़ों में घुस जाती है। जिससे दांत और मसूड़े कमजोर होती है। साथ ही इसकी वजह से पायरिया, कैविटी, दांतों में खून आना, मसूड़ों में दर्द होना, सेंसिटिविटी और मुंह से बदबू जैसी समस्या होती है। अगर आप अपना डॉक्टर का खर्च बचाना चाहते हैं तो आप कुछ देसी पौधों की मदद से अपने पीले दांत से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि हमरे घर के आसपास कौन से ऐसे पौधे हैं जिनके इस्तेमाल से आप पीले दांत की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

बबूल

बबूल
बबूल

दांतों के लिए बबूल बहुत लाभदायक है। पुराने समय में लोग बबूल का दातुन से ही ब्रश किया करते थे। आज भी गांवों में लोग इसका इस्तेमाल दातुन के रूप में करते हैं। दांतों में सफेदी लाने के लिए बबूल एक प्रभावी जड़ी बूटी है। बबूल में टैनिन पाया जाता है जो दांतों को सफेद बनाने में मदद करता है।

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा

हमारे घरों में मौजूद तुलसी का पौधा दांतों के लिए बहुत लाभदायक है। इसके पत्तियों को सुखाकर इसका पाउडर बना लें। इस पाउडर से आप ब्रश करें। दांतों को सफेद करने के लिए यह बहुत असरदार है। यह दांतों को मजबूत भी बनाती है। साथ ही यह पायरिया जैसी समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर है।

नीम

नीम हमारे शरीर के लिए बहुत गुणकारी है। इसकी टहनियों का उपयोग दातुन के रूप में करने से आपकी दांत चमक उठेगी। साथ ही नीम के तेल में सांसों की दुर्गंध को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। नीम मुंह होने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने में भी कारगर है। जिससे आप कैविटी से छुटकारा पा सकते हैं।

त्रिफला

मुंह को साफ रखने में त्रिफला बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से आपके दांत सफेद रहेंगे और मुंह के छालों की समस्या में भी राहत मिलेगी। इसके सेवन के लिए आप त्रिपुरा को पानी को उबालें। जब पानी आधा हो जाए तो इसे गुनगुना होने पर इससे कुल्ला करें। इससे दांत को सफेद रखने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : ऊंटपालन व्यवसाय को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए पषुधन भवन में एक दिवसीय बैठक का आयोजन