राजस्थान राज्य को ऑर्गेनिक बनाने की मुहिम अब हुई तेज

जयपुर। ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर ऑफ इंडिया की ओर से राजस्थान राज्य को ऑर्गेनिक राज्य बनाने की बात को जमीन पर उतारने हेतु शनिवार से ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा तहसील जयपुर विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा से ग्राम पंचायत भवन में संपूर्ण ग्राम पंचायत के ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच गणेश यादव ने की। ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर ऑफ़ इंडिया की अध्यक्षता डॉ अतुल गुप्ता ने की तथा बताया कि राजस्थान राज्य को ऑर्गेनिक राज्य बनाने हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत में अभियान की शुरुआत की है। सभी किसानों को एकता की माला में पिरोकर फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन का गठन किया जा सकेगा। जिससे भारत सरकार व राज्य सरकार की सभी लाभान्वित योजनाओं का लाभ प्रत्येक किसान को मिल सके। संगठन के महासचिव सुनील सुसला शर्मा ने कहा कि संगठन राज्य के प्रत्येक किसान को जैविक खेती की तरफ ले जाने हेतु उन्हें प्रशिक्षण व अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए कार्य करेगा।
संगठन की महिला अध्यक्ष संगीता गौड़ ने प्रत्येक क्षेत्रीय महिला को स्वयं सहायता के माध्यम से आगे बढऩे की बात कही। पंचायत भवन में ऊर्जावान किसानों महिला व युवाओं ने अपनी ओर से हिस्सेदारी दिखाते हुए जैविक खेती के प्रति संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में सिक्किम के जिला के जिला कलेक्टर राजकुमार यादव ने वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़कर किसानों को सिक्किम को किस प्रकार जैविक राज्य बनाया गया। किस प्रकार से सिक्किम ने किसानों को जैविक खेती के लिए प्रमोट किया व सिक्किम किस तरह से जैविक राज्य बना। उन सभी बातों को कलेक्टर साहब ने व्यक्त किया और कहां की किसान भाई यदि राज्य में जैविक खेती करना चाहे तो सो प्रतिशत जैविक खेती सफल हो सकती है। उनकी अनेकों योजनाएं हैं, लेकिन इच्छाशक्ति जरूरी है। कलेक्टर साहब ने यह भी कहा कि पानी की समस्या भूमि की समस्या पशुधन की समस्या व अनेकों प्रकार की समस्या भी किसानों के मन की जीत से कमजोर पड़ सकती है।