बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 : 12वीं में बेटियों ने फिर मारी बाजी, तीनों स्ट्रीम में बनीं टॉपर

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025

पटना । बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इसमें एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। इस बार भी तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में छात्राओं ने शीर्ष स्थान हासिल कर अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाया है। आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी और शाकिब शाह, साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल और कॉमर्स स्ट्रीम में रोशनी कुमारी ने टॉप किया।

रिजल्ट में 86.56 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। इस वर्ष आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के परिणाम एक साथ जारी किए गए हैं।

आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी (वैशाली) और शाकिब शाह (बक्सर) ने संयुक्त रूप से टॉप किया। दोनों ने 500 में से 473 अंक प्राप्त कर 94.6 प्रत‍िशत स्कोर किया। दूसरे स्थान पर अनुष्का कुमारी (मुजफ्फरपुर) और रोकैया फातिमा (बेगूसराय) रहीं, जिन्होंने 500 में से 471 अंक (94.2 प्रत‍िशत) प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर आरती कुमारी (सारण), सानिया कुमारी (सोनपुर) और अंकित कुमार (गया) ने 500 में से 470 अंक (94 प्रत‍िशत) हासिल किए।

चौथे स्थान पर अंशु रानी (पटना) ने 500 में से 469 अंक (93.8 प्रत‍िशत) प्राप्त किए। पांचवें स्थान पर चंद्रमणि लाल (मुजफ्फरपुर), ऋषु कुमार (सहरसा), संजना कुमारी (मुजफ्फरपुर), तनु कुमारी (पूर्वी चंपारण) और अर्चना मिश्रा (गया) ने 500 में से 468 अंक (93.6 प्रत‍िशत) प्राप्त कर अपनी जगह बनाई।