केंद्र व राज्य का बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को सशक्त बनाता है : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

जयपुर। कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार और झोटवाड़ा से भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा जयपुर दक्षिण द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता में सम्मिलित होकर कार्यकर्ता साथियों को संबोधित कर केंद्र व राज्य के बजट में हुई जनकल्याणकारी घोषणाओं से अवगत कराया।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ज माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दूरदर्शन मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के कुशल नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार केन्द्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। केंद्रीय बजट एवं राज्य बजट GYAN यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को सशक्त बनाता है।