आरजेडी और जेडीयू को झारखंड चुनाव में खोई जमीन तलाशने की चुनौती!

Challenge to RJD and JDU
Challenge to RJD and JDU

पटना । बिहार में ताकतवर मानी जाने वाली पार्टियां राजद और जदयू झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरने को लेकर तैयार हैं। ये दोनों पार्टियां पहले भी झारखंड के चुनावी समर में उतरती रही हैं लेकिन इनकी ताकत लगातार कमजोर होती रही है।

इस चुनाव में एक बार फिर ये दोनों पार्टियां अपनी धमक दिखाने के लिए आतुर हैं। ऐसा नहीं कि बिहार की पार्टियां कोई पहली बार झारखंड के चुनावी समर में ताल ठोकने को तैयार हैं।

बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद से ही बिहार की पार्टियां झारखंड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रही हैं। शुरुआती दौर में जदयू और राजद ने झारखंड में अपनी ताकत का एहसास भी कराया था। हालांकि, बाद में इनका वोट बैंक खिसकता चला गया।

झारखंड अलग राज्य बनने के बाद विधानसभा चुनाव 2005 में हुआ। इसके बाद हुए चुनावों में राजद और जदयू की उपस्थिति लगातार कमजोर होती गई।

झारखंड राज्य बनने के बाद हुए पहले चुनाव में जदयू के 16 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे जिसमें से छह विजयी हुए। उस चुनाव में जदयू को चार प्रतिशत वोट मिले थे।

 

 

Advertisement