लिवर की बीमारी का संकेत हो सकते हैं नाखूनों के बदलाव

नाखूनों के बदलाव
नाखूनों के बदलाव

आज की तेज रफ्तार भरी जिंदगी में लोगों का खानपान बेहद खराब हो चुका है। कहते हैं कि अगर हम हेल्दी डाइट लें तो इससे शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। दरअसल, जब आप हेल्दी खाना खाते हैं तो शरीर को पूरा पोषण मिलता है। हालांकि आज के समय में लोगों के लिए ये संभव नहीं है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। घर में सभी का वर्किंग होना, समय की कमी तो आम बात है। इस कारण लोग अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का सेवन ज्यादा करने लगे हैं। आपको बता दें कि इससे आपके समय की तो बचत हो जाती है लेकिन ये आपके शरीर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा रहा होता है। इस कारण फैटी लिवर की समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती हैं। फैटी लिवर तब होता है, जब लिवर में सामान्य से ज्यादा फैट जमा होने लगता है। अगर समय रहते इस बीमारी को पहचान लिया जाए तो इलाज संभव हो सकता है। कोई भी बीमारी होने पर आपका शरीर पहले से कुछ संकेत देने लगता है। इन्हें पहचानना बहुत जरूरी होता है। दरअसल, नाखूनों में होने वाले कुछ बदलाव भी लिवर से जुड़ी बीमारियों की ओर इशारा करते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको नाखूनों में दिखने वाले कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लिवर की बीमारी का संकेत हो सकते हैं नाखूनों के बदलाव

नाखून के रंगों में बदलाव होना

नाखूनों के बदलाव
नाखूनों के बदलाव

लिवर की बीमारियां होने पर नाखूनों का रंग बदलने लगता है। कई बार आपके नाखूनों का रंग एकदम फीका या फिर पीला नजर आने लगता है। अगर आपको ये लक्षण नजर आएं तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।

पीले या लाल रंग की लाइन बनना

कई बार लिवर से जुड़ी बीमारियां होने पर हमारे नाखूनों पर लाल या पीले रंग की लाइन बनने लगती है। अगर लंबे समय तक आपको ये धारियां नजर आएं तो लिवर टेस्ट जरूर करवा लें। इसे नजरअंदाज करने से बीमारियां बढ़ सकती हैं।

सफेद धब्बे नजर आना

नाखूनों पर छोटे-छोटे सफेद धब्बे नजर आएं तो समझ लें कि लिवर की समस्या हो सकती है। ये प्रोटीन की कमी या फिर लिवर के सही ढंग से काम न कर पाने के कारण भी हो सकता है। लंबे समय तक ये लक्षण नजार आएं तो फौरन डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

बार-बार नाखूनों का टूटना

कई बार लिवर डिजीज होने पर नाखूनों की मोटाई में भी बदलाव नजर आने लगता है। इससे आपके नाखून पतले होने के साथ-साथ कमजोर भी हो जाते हैं। इससे बार-बार नाखून के टूटने की समस्या होती है।

नाखूनों का आकार बदलना

लिवर से जुड़ी कोई भी बीमारियां होने पर नाखूनों के आकार में भी बदलाव नजर आने लगते हैं। नाखून के आगे वाला हिस्सा उभरा हुआ या नीचे की ओर मुड़ा हुआ दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें : बेंगलुरु में भगदड़ पर बड़ा एक्शन, सिद्धारमैया सरकार ने सस्पेंड किए कई अधिकारी

Advertisement
Advertisement