
नई दिल्ली। सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसके साथ ही गुरुवार का व्रत रखा जाता है। गुरुवार का व्रत रखने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही घर में सुख एवं समृद्धि का आगमन होता है। धार्मिक मत है कि भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, जीवन में व्याप्त दुखों से भी छुटकारा मिलता है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन भक्ति भाव से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार मंत्रों का जप करें। इन मंत्रों के जप से सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
राशि अनुसार मंत्र जप
- मेष राशि के जातक गुरुवार के दिन पर पूजा के समय ‘ऊँ श्री प्रभवे नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
- वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने हेतु ‘ऊँ श्री वामनाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
- मिथुन राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ‘ऊँ श्री हंसाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
- कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा-दृष्टि पाने के लिए ‘ऊँ श्री प्रकटाय नम:’ मंत्र का जप करें।
- सिंह राशि के जातक नारायण को प्रसन्न करने हेतु ‘ऊँ श्री सुलोचनाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
- कन्या राशि के जातक विष्णु जी की कृपा पाने के लिए ‘ऊँ श्री श्रीपतये नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
- तुला राशि के जातक गुरुवार के दिन पूजन के समय ‘ऊँ श्री सुरेशाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक विष्णु जी की कृपा पाने के लिए ‘ऊँ श्री योगिनेय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
- धनु राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ‘ऊँ श्री दयानिधि नम:’ मंत्र का जप करें।
- मकर राशि के जातक मनोवांछित फल पाने के लिए ‘ऊँ श्री हयग्रीवाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
- कुंभ राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ‘ऊँ श्री गोविन्दाय नम:’ मंत्र का जप करें।
- मीन राशि के जातक गुरुवार के दिन पूजा के समय ‘ऊँ श्री चतुर्मूर्तये नम:’ मंत्र का पांच माला जप करें।