
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी (ओएसडी) फारुक आफरीदी की पत्नी बिलकीश बेगम का गुरुवार को अल सुबह प्रात: 5.30 बजे असामयिक निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फारुक आफऱीदी को फोन कर गहरी संवेदना व्यक्त की। गहलोत ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके परिवार के साथ हैं। बिलकिश बानो को 22 गौदाम सुदर्शनपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया।