मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबियत हुई नासाज़

ashok gehlot
ashok gehlot

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबियत नासाज बताई जा रही है। गहलोत को वायरल इन्फेक्शन की शिकायत के चलते उन्हें चिकित्सकों ने अगले 2-3 दिन आराम की सलाह दी है। उनके आगामी 3 और 4 अगस्त के उदयपुर, आबूरोड और अहमदाबाद के कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिये गये हैं।

पहले हो चुकी है एंजियोप्लास्टी

File Photo:

बता दें अगस्त 2021 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सीने में उठे तेज दर्द के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। गहलोत की एक आर्टरी में 90 फीसदी ब्लॉकेज पाये जाने के बाद उनको एक स्टेंट भी डाला गया था।

हालांकि, कुछ वक्त आराम करने के बाद गहलोत फिर से सक्रिय हो गये थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 71 वर्ष की आयु में भी पूरी तरह सक्रिय रहते हैं। कल ही बिड़ला ऑडिटोरियम में ‘जनता का बजट जन जन तक’ कार्यक्रम की कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व सामाजिक संगठनों व सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों के साथ पूरे दिन व्यस्त रहे।