मुख्यमंत्री भजनलाल और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का म्यूनिख में जोरदार स्वागत

मुख्यमंत्री भजनलाल
मुख्यमंत्री भजनलाल

म्यूनिख। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी राइजिंग राजस्थान पहल के लिए म्यूनिख पहुंचे। राजस्थान एसोसिएशन जर्मनी के अध्यक्ष राणा हरगोविंद सिंह ने शांतनु, महेंद्र सोनी, देवराज, आशीष, स्मिता, उमेश, आशुतोष और राजेंद्र सहित प्रमुख समुदाय के सदस्यों ने दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल
मुख्यमंत्री भजनलाल

इस दौरान, राणाजी ने जर्मनी में राजस्थानी समुदाय की ओर से राजस्थान को निवेश और पर्यटन के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने पर नेताओं के साथ चर्चा की। बातचीत में सांस्कृतिक, खेल और सामुदायिक जुड़ाव बढ़ाने, छात्र विनिमय कार्यक्रमों को बढ़ावा देने और प्रवासी भारतीयों के भीतर एकीकरण प्रक्रियाओं में सुधार पर भी जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री भजनलाल
मुख्यमंत्री भजनलाल

‘पधारो म्हारे देश, करो निवेश’ के आदर्श वाक्य के साथ, राजस्थान एसोसिएशन जर्मनी अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ निरंतर सहयोग और जुड़ाव के माध्यम से राजस्थान के विकास और वैश्विक उपस्थिति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

यह भी पढ़ें : राजस्थान की 7 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

Advertisement