मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

उदयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को उदयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम डबोक एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से सीधे सिटी पैलेस स्थित शंभू निवास पहुंचे। यहां उन्होंने मेवाड़ राजघराने के दिवंगत सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके पुत्र डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित उदयपुर शहर व देहात भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement