मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टोंक जिले में हुई सड़क दुर्घटना में खाटूश्याम जी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

गहलोत ने दुर्घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें-राजस्थान के टोंक जिले में ट्रेलर और जीप की भीषण भिड़ंत में आठ लोगों की मौत