मुख्यमंत्री गहलोत ने पूर्व मंत्री श्रीमती इंदिरा मायाराम को पुष्पांजलि अर्पित की

cm ashok gehlot
cm ashok gehlot

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की पूर्व मंत्री तथा सांगानेर से दो बार विधायक श्रीमती इंदिरा मायाराम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने स्व. श्रीमती इंदिरा मायाराम के आवास पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

गहलोत ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि स्व. श्रीमती इंदिरा मायाराम ने सार्वजनिक जीवन में उच्च आदर्श स्थापित किए। उन्होंने जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा करने में कोई कमी नहीं रखी। मंत्री तथा विधायक के रूप में दी गई उनकी सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। उनका निधन प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।