राज्यपाल से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात, मंत्रिपरिषद शपथ के लिए किया आग्रह

राज्यपाल कलराज मिश्र
राज्यपाल कलराज मिश्र

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शनिवार को राजभवन पहुंच कर शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री शर्मा द्वारा इस दौरान राज्यपाल मिश्र से मंत्री परिषद शपथ ग्रहण समारोह के लिए आग्रह किया गया। राज्यपाल ने इसके लिए सहमति प्रदान की है। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन परिसर में 3.15 बजे आयोजित होगा।

इन्हें मिल सकता है मंत्री पद

राज्यपाल कलराज मिश्र
राज्यपाल कलराज मिश्र

राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार के संभावित मंत्रियों की लिस्ट में मदन दिलावर, अनिता भदेल, नौक्षम चौधरी, जितेन्द्र गोठवाल, जोगेश्वर गर्ग, ओटाराम देवासी, अविनाश गहलोत, भेराराम सियोल, किरोड़ीलाल मीणा, डॉ. श्रीचंद कृपलानी, अजय सिंह किलक, शंकरलाल डेचा, कैलाश मीणा, पुष्पेन्द्र सिंह बाली, दीप्ती माहेश्वरी, पब्बाराम विश्नोई झाबर सिंह, सतीश पूनिया और राजेन्द्र राठौड़ के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : एईई की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ