मुख्यमंत्री के बेटे वैभव गहलोत ने भाजपा पर बोला हमला

कहा-अबकी बार भाजपा ने गलत राज्य चुन लिया है

जयपुर। शनिवार को राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन किया गया। इश दौरान आरसीए अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के बेटे वैभव गहलोत भी जयपुर में यूथ कांग्रेस के ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि किसानों के लिए किया गया पिछले डेढ़ साल में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार का काम किया, उन्हें पच नहीं रहा है। भाजपा ने गलत प्रदेश चुन लिया है। यहां कांग्रेस नेता औऱ कार्यकर्ता मजबूती से डटे हैं।

वैभव गहलोत ने कहा कि आप इतने शॉर्ट नोटिस पर आप आज यहां एकत्रित हुए हैं। राज्यभर में धरने प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में पहुंचे वैभव गहलोत ने कहा कि केंद्र में बैठ भाजपा राजस्थान सरकार गिराने में व्यस्त है। किसानों के लिए किया गया पिछले डेढ़ साल में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार का काम किया, उन्हें पच नहीं रहा है। भाजपा ने गलत प्रदेश चुन लिया है। यहां कांग्रेस नेता औऱ कार्यकर्ता मजबूती से डटे हैं।

यह भी पढ़ें-गहलोत ने कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई

गहलोत ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की योजना राजस्थान मे विफल होगी। राजस्थान की सरकार चाहती है कि विधानसभा का सत्र बुलाया जाए, मगर क्या कारण है कि सत्र नहीं बुलाया जा रहा। मध्यप्रदेश में तो विधानसभा का सत्र बुलाने की जल्दी थी। वहीं, राजस्थान में राज्य की सरकार कह रही है कि विधानसभा का सत्र बुलाओ तो देरी की जा रही है। ये सोचना का विषय है।