
चीन के पूर्वी प्रांत झेजियांग में इन-फा तूफान आने वाला है। इसके चलते यहां भारी बारिश की आंशका है। तूफान आने से पहले चीन ने झेजियांग में लेवल-1 इमरजेंसी रिस्पॉन्स लागू कर दिया है। ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है और पोर्ट खाली करा दिए गए हैं।
चीन का हेनान प्रांत पहले से ही भारी बारिश के चलते बाढ़ में डूबा हुआ है। यहां 1000 साल की सबसे खतरनाक बारिश हुई है। इसमें अब तक 33 लोगों की जान गई है और 8 लोग लापता हैं। बाढ़ के चलते एक लाख 60 हजार लोगों को विस्थापित किया गया है। इसलिए तूफान से बचने के लिए चीन पूरी तैयारी कर रहा है।

चीन में इस साल पांच तूफान आ चुके हैं। शनिवार सुबह 11 बजे छठे तूफान इन-फा की लोकेशन झेजियांग से 395 किमी दक्षिण-पूर्व की मिली। तूफान में हवा की गति 144 किमी प्रति घंटा मापी गई। झेजियांग के मौसम विभाग के मुताबिक तूफान के 15 किमी प्रति घंटा की गति से आगे बढऩे की आशंका है। यह रविवार दोपहर या रात तक झेजियांग के पूर्वी या उत्तरपूर्वी तटीय इलाकों में आकर रुकेगा।
यह भी पढ़ें-तालिबान का डर : ताजिकिस्तान के बाद पाकिस्तान ने भी अफगानिस्तान की सीमाएं सील कर दी