नागरिकता संशोधन कानून: संभल में हुए हिसंक प्रदर्शन के बाद सपा सांसद सहित 17 पर एफआईआर दर्ज

संभल। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में यूपी के संभल में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि गुरुवार को यहां हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर सपा के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क सहित 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें एक मामला चौधरी सराय पुलिस चौकी पर पथराव और तोडफ़ोड़ का है। इसमें एसपी सांसद सहित 17 लोग नामजद हैं, जबकि सैकड़ों लोग अज्ञात हैं। वहीं दूसरे मामले में रोडवेज बसों में तोडफ़ोड़ और आगजनी की एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें सैकड़ों अज्ञात बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार अब तक इस संबंध में 30 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं मामले को लेकर पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है।