नागरिकता संशोधन कानून: बिहार में उग्र हुआ विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने शनिवार को बिहार बंद का आह्वान किया है। इस दौरान सुबह बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने अररिया में एक ट्रेन रोक दी है। दरभंगा और वैशाली में भी प्रदर्शनकारियों ने सड़कें बंद करा दी है।

सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में बिहार पुलिस के जवान तैनात कर दिया गया है। पटना में विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स को तोड़ दिया है। भागलपुर में आरजेडी कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर चल रहे वाहनों में तोडफ़ोड़ की है। वे नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ नारेबाजी की। आरजेडी के कार्यकर्ता जबरन दुकानें बंद करा रहे हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि बंद शांतिपूर्ण होगा, लेकिन इसके बावजूद बंद समर्थकों ने तोडफ़ोड़ की।

 

रेलवे की 88 करोड़ की संपत्ति का नुकसान
वहीं रेलवे ने बयान जारी कर कहा है कि नागरिकता अधिनियम के विरोध में रेलवे की 88 करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पूर्वी रेलवे जोन में 72 करोड़ रुपए की संपत्ति, दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में 13 करोड़ रुपए की संपत्ति और नॉर्थईस्ट फ्रंटियर जोन में 3 करोड़ रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है।