
अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर शनिवार को अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रभु राम के चरणों में शीश झुकाया व रामलला की उतारी आरती।प्रतिष्ठा द्वादशी पर सीएम योगी ने रामलला के चरणों में झुकाया शीश
सीएम ने जन्मभूमि पथ पर खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मुख्यमंत्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और रामलला के चरणों में शीश झुकाया।
महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव आदि जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने रामकथा पार्क पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सीएम योगी प्रतिष्ठा द्वादशी के मुख्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे।
इसी के साथ अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर शनिवार को भव्य उत्सव और धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। समूचा परिसर कई फूलों से सजाया गया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके पहले 4 जनवरी को भी अयोध्या आए थे। उस दिन उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, फिर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की थी।