
बोले-भाजपा शासित राज्यों में कहां-कहां रामराज्य स्थापित है, बता जाते
जयपुर। भीलवाड़ा में एक पब्लिक रैली को संबोधित कर प्रदेश की कांगे्रस सरकार पर हमला बोलने वाले केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा ने तीखा जुबानी प्रहार किया है। ट्वीटर के जरिए शर्मा ने ठाकुर के सभी सवालों का जवाब देते हुए केन्द्रीय सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उन्होंने कहा, बीजेपी सबका साथ, सबका विकास में विश्वार रखती है। आपने कहा, सरकार बनाने के बाद राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे। महिलाओं के खिलाफ अपराध और जंगलराज खत्म होगा। रामराज्य लाएंगे। ये सभी कार्य तो अशोक गहलोत की सरकार बखूबी कर रही है। राजस्थान ने देशभर में सुशासन की मिसाल पेश की है।
चुनावों से पहले राजस्थान में सैर-सपाटे के लिए आ रहे केंद्रीय नेताओं को भाजपा शासित राज्यों के बारे में भी खुलकर बोलना चाहिए। बताएं उनके शासन वाले राज्यों में करप्शन, कानून-व्यवस्था और महंगाई की क्या स्थिति है। मार्केटिंग की उस्ताद भाजपा को यह जानकारी तो अवश्य होगी कि किसी पर आगे भरोसा तभी किया जाता है, जब उसे जहां अवसर मिला है, वहां कुछ करके दिखाए। जनता की जानकारी में तो भाजपा शासित राज्यों में से एक प्रदेश ऐसा नहीं है, जो भाजपा नेताओं के इन खोखले दावों को पूरा करता दिखाई दे।
बता दें कि भीलवाड़ा में एक पब्लिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी यहां राम राज्य बनाकर राजस्थान को करप्श मुक्त करेगी।
यह भी पढ़ें : कोटा को सौगात नगरीय विकास में भी राजस्थान मॉडल स्टेट : मुख्यमंत्री