कर्नल राज्यवर्धन ने दौसा में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
  • मोदी जी के नेतृत्व में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर खिलेगा कमल : कर्नल राज्यवर्धन

दौसा। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और भाजपा के दौसा लोकसभा प्रभारी कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ मंगलवार को दौसा पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बैठक की।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

सभी ने लोकसभा चुनाव 2024 में प्रचंड जीत दर्ज करने की रणनीति पर सार्थक चर्चा की और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में भारत में पुन: भाजपा का विजय परचम लहराने का संकल्प लिया।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं। साथ ही, वो अपने परिवार के लिए जिम्मेदारी भी पूरी तरह निभाते हैं।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

परिवार के जो सबसे कमजोर व्यक्ति हैं, सबसे पहले उन्हें मजबूत किया जाता है। देश का एक-एक पैसा देश के कोने-कोने तक पहुंच रहा है। कहीं कोई लीकेज नहीं हो रहा है। इसीलिए आज सभी राष्ट्रों में भारत अग्रणी राष्ट्रों में गिना जा रहा है। मोदी जी के लिए पूरा राष्ट्र ही मोदी जी का परिवार है।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

कर्नल राज्यवर्धन ने कहा, राजस्थान की जनता जनार्दन ने जिस तरह 2014, 2019 के लोकसभा और 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और मोदी जी पर विश्वास दिखाया, उससे अब सभी आश्वस्त हैं।

कि लोकसभा चुनाव 2024 में भी राजस्थान की सभी 25 सीटों पर भाजपा के सुशासन का कमल खिलेगा और अबकी पार 400 पार संकल्प के साथ एक बार फिर से मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनेगी।