रोज सुबह देसी घी और काली मिर्च का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए फायदेमंद

देसी घी
देसी घी
भारतीय रसोई में ऐसी कई चीजें मौजूद होती हैं जो हमारे सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाती हैं। अगर इन्‍हें सही तरीके से डाइट में शाम‍िल कर ल‍िया जाए तो आपको ढेरों फायदे मिल सकते हैं। आज हम घी और काली म‍िर्च के बारे में बात करने जा रहे हैं। आयुर्वेद में इन दोनों का विशेष महत्व है और ये कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। घी (Desi ghee Benefits) हमारे शरीर को ताकत देने का काम करता है। वहीं काली म‍िर्च एक जबरदस्त एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी मसाला है। ये डाइजेशन को बेहतर बनाता है। इसके साथ ही ये वजन कम करने में भी मददगार है।इन दोनों को जब एक साथ मिलाकर (Desi Ghee and Black Pepper Benefits) खाया जाता है तो यह शरीर के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आज हम आपको घी के साथ काली म‍िर्च खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इस जबरदस्त कॉम्बिनेशन के फायदों के बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं-

डाइजेशन को बनाए बेहतर

डाइजेशन
डाइजेशन

देसी घी और काली मिर्च काे एक‍ साथ खाने से पाचन को दुरुस्‍त क‍िया जा सकता है। काली मिर्च में मौजूद पाइपरिन नाम का तत्व पेट में एंजाइम्स को तेजी से बढ़ाता है, जिससे खाने को पचाने में आसानी होती है। देसी घी आंतों को चिकनाई देता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

जोड़ों का दर्द करे दूर

जोड़ों का दर्द आजकल की आम समस्या है। देसी घी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। काली मिर्च में पाइपरीन नामक तत्व होता है जो दर्द निवारक का काम करता है। दोनों को मिलाकर सेवन करने से जोड़ों का दर्द काफी हद तक कम हो जाता है। आप चाहें तो गर्म घी में अदरक पाउडर या अजवायन मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।

इम्‍युन‍िटी मजबूत करे

अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो देसी घी और काली मिर्च का सेवन आपकी इम्युनिटी को मजबूत कर सकता है। काली मिर्च में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। वहीं, देसी घी शरीर में पोषक तत्वों को अवशोषित करने में सहायक होता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है।

स्ट्रेस और थकान होगी दूर

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और थकान आम बात है। देसी घी और काली मिर्च दोनों ही तनाव को कम करने और शरीर को शक्ति देने में मदद करते हैं। घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो मूड को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। काली मिर्च शरीर में एंडोर्फिन के प्रोडक्शन को बढ़ाती है जो एक प्राकृतिक दर्द निवारक और मूड लिफ्टर है।

तेजी से कम करे वजन

यह सुनकर शायद आपको हैरानी होगी लेकिन देसी घी और काली मिर्च वजन घटाने में भी मदद कर सकते हैं। काली मिर्च मेटाबॉलिज्म को तेज करती है। शरीर में फैट बर्निंग प्रक्रिया को बढ़ाती है। देसी घी शरीर में गुड फैट को बढ़ाता है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और चर्बी जमा नहीं होती।

कैसे करें डाइट में शाम‍िल?

  • रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी में एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर खाएं।
  • गर्म दूध में एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं।
  • खाने में भी आप देसी घी और काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि

Advertisement