कमर्शियल गैस सिलेंडर 16.50 रूपए हुआ महंगा, अब 1360 रूपए में मिलेगा

तेल कंपनियों ने दो माह में लगातार तीसरी बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। शनिवार को कॅमर्शियल गैस सिलेंडर 16.50 रुपए महंगा हो गया। अब यह 1360 रुपए में मिलेगा। दो माह में कॅमर्शियल सिलेंडर के दाम करीब 125 रुपए तक बढ़ाए गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम इस बार नहीं बढ़ाए गए हैं लेकिन दिसंबर में यह 100 रुपए महंगा हो चुका है।

अब यह 698 रुपए में मिलेगा। एलपीजी फेडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बताया कि अभी कमर्शियल सिलेंडर की डिमांड कम हुई है। पहले 1.80 लाख कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई होती थी, अब 1.20 लाख की सप्लाई हो रही है। इसके बाद भी दाम बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जयपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक, जलमहल की पाल पर मृत मिले 8 कौवे