साहित्यकार नरेंद्र कोहली के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल कलराज मिश्र ने पद्मश्री से अलंकृत, प्रख्यात साहित्यकार नरेंद्र कोहली के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

राज्यपाल मिश्र ने कहा कि स्व. कोहली ने अपने साहित्य के माध्यम से धार्मिक और पौराणिक आख्यानों और ऐतिहासिक संदर्भों से नई पीढ़ी को जोड़ा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में आज गहलोत सरकार ले सकती है सख्त फैसले, लग सकता है 15 दिन का लॉकडाउन