इंस्ताबुल में आज होने वाली यूक्रेन-रूस शांति वार्ता पर असमंजस

इंस्ताबुल
इंस्ताबुल

इंस्ताबुल। तुर्किये में आज होने वाली यूक्रेन-रूस शांति वार्ता पर असमंजस के बादल मंडरा रहे हैं। वह इसलिए कि रूस ने कहा कि इस्तांबुल में होने वाली शांति वार्ता तुर्किये की पहल पर दोपहर बाद तक स्थगित कर दी गई है। हालांकि यूक्रेन या तुर्की ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है। इस शांति वार्ता के कवर करने के लिए इंस्ताबुल के डोलमाबाचे पैलेस (राष्ट्रपति कार्यालय) के बाहर पत्रकार और कैमरामैन अभी एकत्र हैं।

अमेरिका के सीएनएन चैनल ने कहा कि रूस की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि इस्तांबुल में होने वाली शांति वार्ता तुर्किये पक्ष की पहल पर दोपहर बाद तक स्थगित कर दी गई है। जखारोवा ने इससे पहले घोषणा की थी कि वार्ता स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगी। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने रूस की इस घोषणा को फर्जी बताकर खारिज कर दिया था।

सनद रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खुद को वार्ता से अलग कर चुके हैं। उन्होंने वार्ता के लिए रूसी प्रतिनिधिमंडल के साथ अपने वरिष्ठ सहयोगी और कट्टरपंथी व्लादिमीर मेडिंस्की को भेजा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने फिर दोहराया है कि वह तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन के साथ बैठक के बाद वार्ता पर निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि वह पुतिन के अलावा रूसी पक्ष के किसी भी व्यक्ति से नहीं मिलेंगे।

Advertisement