मनमोहन सिंह के 88वें जन्मदिन पर बधाईयों का तांता लगा

मनमोहन सिंह , manmohan singh
मनमोहन सिंह , manmohan singh

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार डॉ मनमोहन सिंह ने शनिवार को अपना 88वां जन्मदिन मनाया। मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 के बीच भारत के 13वें प्रधानमंत्री रहे। उनके जन्मदिन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने शुभकामनाएं दी ।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर के जरिए पूर्व प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “डॉ मनमोहन सिंह के रूप में भारत को प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति महसूस हो रही है। उनकी ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हें जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, आज एक महान व्यक्तित्व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का जन्मदिन है। भगवान उन्हें हमेशा खुश रखे और ऐसा ही वर्षों-वर्ष तक हम उनका जन्मदिन मनाएं।