भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन जारी

प्रदर्शन की घोषणा नए पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा शुक्रवार को की गई थी

जयपुर। राजभवन में धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस आज भाजपा के खिलाफ आंदोलन कर रही है। प्रदेश में कांग्रेस के सभी जिला मुख्यालयों पर शनिवार को धरने प्रदर्शन किए जा रहे है।

जिसकी घोषणा शुक्रवार को सीएम अशोक गहलोत के साथ कांफ्रेंस में आए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने की थी। उन्होंने कहा कि यह षडय़ंत्र भाजपा का रचा हुआ है। इसके खिलाफ पार्टी की ओर से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर शनिवार को धरने प्रदर्शन किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-एमपी के सीएम शिवराज हुए कोरोना पॉजिटिव

साथ ही धरने के दौरान कोरोना के नियमों की पालना करने की भी अपील की गई है। साथ ही कहीं भी 50 से ज्यादा लोगों को एकत्रित करने से मना किया गया है। इस बीच बीकानेर में कांग्रेसी सड़कों पर प्रदर्शन करते नजर आए। इस दौरान लोगों ने कहा कि ये चुनी हुई सरकार को गिराने का षडय़ंत्र है।