पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने श्रद्धांजलि अर्पित की

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर गुरूवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शांति वन जाकर नेहरू की समाधि पर पुष्पअर्पित किए।

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर पर नेहरू को याद करते हुए लिखा गया, पंडित जवाहरलाल नेहरू के शासन में देश ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में देश ने अनेक उपलब्धियां अर्जित कर आधुनिक भारत तक का सफर तय किया।

राहुल गांधी ने नेहरू के एक कथन का उल्लेख करते हुए कहा, अगर बुराई अनियंत्रित बढ़ती है और आप उस बुराई को सहन करते हो; तो वह बुराई पूरे सिस्टम को नष्ट कर देती है। पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर हम उनके ये शब्द याद करते हैं।

यह भी पढ़ें-शरद पवार ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात, महामारी से निपटने पर हुई चर्चा