
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए 9 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने शनिवार शाम को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया। यह नियुक्तियां पार्टी की जमीनी स्तर पर पकड़ को और मजबूत करने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से की गई हैं। इन नियुक्तियों से संबंधित ब्लॉक स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होने और संगठनात्मक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। नियुक्त किए गए ब्लॉक अध्यक्षों के नाम और संबंधित ब्लॉक
कांग्रेस कमेटियाँ इस प्रकार हैं:-
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाड़ी (धौलपुर) – रामेन्द्र मीणा
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेपऊ (धौलपुर) – पुष्पेन्द्र कुशवाहा
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेतड़ी-I (झुंझुनू) – बलराम
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेतड़ी-II (झुंझुनू) – रामवतार सैनी
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रिया (नागौर) – रामनिवास भाटी
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छबड़ा (बारां) – मनोज भार्गव
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डांगियावास (जोधपुर ग्रामीण) – शिवप्रकाश कांगट
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिवगंज (सिरोही) – प्रवीण रावल
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिवाना (बाड़मेर) – गोखा राम मेघवाल
इन नियुक्तियों की प्रतिलिपि संबंधित जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, संबंधित नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर को भेजी गई है। ये नियुक्तियाँ कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों के लिए तैयारियों को दर्शाती हैं।