राष्ट्रव्यापी महारैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई आयोजित

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

सुनेल- केंद्र सरकार की गलत नीतियों एवं महंगाई के विरोध में 12 दिसंबर को जयपुर में होने वाली राष्ट्रव्यापी महारैली के आयोजन की तैयारियों को लेकर नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर द्वारा बुधवार को सुनेल नगर के त्रंबकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण बढ़ती बेतहाशा महंगाई के विरोध में आने वाली 12 दिसम्बर को जयपुर में आयोजित होने वाली रेली में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी से अधिक से अधिक संख्या मैं इस महारेली में भाग लेने का आह्वान किया।

बैठक से पूर्व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओम प्रकाश गुप्ता झालरापाटन विधानसभा अध्यक्ष इंद्र सिंह सिसोदिया सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। बैठक को पूर्व प्रधान रामलाल चौहान द्वारा भी संबोधित किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष के साथ मोहम्मद सिद्दीकी गोरी, नेमी चंद मीणा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष वसीम खान, पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष देवकीनंदन वर्मा, पूर्व प्रधान रामलाल चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष संजय दांगी का भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।

बैठक में झालरापाटन विधानसभा अध्यक्ष इंद्रसिंह सिसोदिया, पूर्व नगर अध्यक्ष ओम गुप्ता, विधानसभा महासचिव तेज सिंह सिसोदिया, हकीमुद्दीन खान, धीरज चौधरी, हेमराज जयपुरी, श्याम लाल गुर्जर, कैलाश गुर्जर, इकबाल हुसैन, महेंद्र सिंह सिसोदिया, बाबूलाल मेघवाल, भेरू सिंह सोनगरा, भारत सिंह सोनगरा, लालचंद डिडोरिया, फकीर मोहम्मद, कालूलाल गुर्जर, पूरी लाल चंद्रवंशी, मुस्तकीम भाई, शिवराज गुर्जर, मुकेश गुर्जर सहित दर्जनों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-आजादी का अमृत महोत्सव प्रदर्शनी का आगाज