
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11.59 करोड़ से ज्यादा हो गया। 9 करोड़ 17 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 25 लाख 75 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।
इस बीच, नए आंकड़े हैरान करने वाले हैं। अमेरिका के बाद अब ब्राजील में दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे हैं।
यहां हर दिन करीब 70 से 80 हजार संक्रमितों की पहचान हो रही है। अमेरिका के आंकड़ों में जबरदस्त गिरावट हुई है। यहां अब हर दिन औसतन 60 से 80 हजार संक्रमित मिल रहे हैं। जनवरी तक यह आंकड़ा एक लाख से ज्यादा हुआ करता था।

स्पेन में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 70 हजार के पार हो गई है। अब तक यहां 70 हजार 247 लोग जान गंवा चुके हैं। स्पेन दुनिया का 10वां देश है, जहां सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।
दुनिया में अब तक 12 वैक्सीन को इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी मिल चुकी है। इनमें भारत बायोटेक की कोवैक्सिन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड भी शामिल है। इसके अलावा 90 वैक्सीन ऐसी हैं, जिनका ट्रायल चल रहा है।
इनमें 28 वैक्सीन फेज-1, 40 फेज-2 और 3 वैक्सीन ऐसी हैं जो फेज-3 के ट्रायल में हैं। पूरी दुनिया में अब तक 26.86 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।
यह भी पढ़ें-अफगानिस्तान में तीन महिला पत्रकारों को गोली मारी, तीनों की मौत